शिलांग , सितंबर 15 -- मेघालय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा से राज्य के सरकारी कर्मचारियों के वेतन में तत्काल संशोधन करने की मांग की है। महासंघ ने कहा कि केंद्र सरकार आठवें वेतन आयोग की ओर बढ़ रही है, जबकि मेघालय में अब भी पांचवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर वेतन दिया जा है।
महासंघ ने श्री संगमा को ज्ञापन सौंपकर सरकारी कर्मचारियों के लिए संशोधित वेतनमान लागू करने की मांग की है। श्री संगमा के पास वित्त विभाग भी है।
महासंघ की महासचिव बंशारी खरशांडी ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन ढांचे में अंतर की समीक्षा करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के वेतन में लगातार संशोधन करती रही है, जबकि मेघालय अपने वेतन ढांचे को अद्यतन करने में पीछे रह गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित