शिलांग , अप्रैल 25 -- 'वॉयस ऑफ द पीपल्स पार्टी' (वीपीपी) की महिला शाखा ने मेघालय राज्य महिला आयोग को एक याचिका सौंपी है, जिसमें कथित तौर पर वेश्यावृत्ति से जुड़े ऑनलाइन विज्ञापनों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गयी है।
वीपीपी महिला शाखा की अध्यक्ष फिलेटा स्यिएम और सचिव बहुनललांग ट्रोन ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष इयामोनलांग स्यिएम को सौंपे गये एक पत्र में राज्य में वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने वाले ऑनलाइन विज्ञापनों की बढ़ती संख्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की।
उन्होंने कहा, " विभिन्न मंचों पर प्रसारित होने वाली इस तरह की सामग्री ने राज्य में महिलाओं और लड़कियोंकी सुरक्षा, गरिमा और कल्याण को लेकर गंभीर आशंकाएं पैदा कर दी हैं।"इसके अलावा, पार्टी ने दावा किया कि कुछ ऑनलाइन पृष्ठ और विज्ञापन एस्कॉर्ट या संबंधित सेवाओं की आड़में अनैतिक और अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देते प्रतीत होते हैं।
सुश्री स्यिएम और सुश्री ट्रोन ने आरोप लगाते हुए कहा , " इस तरह के खुलेआम प्रचार महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा को नुकसान पहुंचाते हैं, जो राज्य में वेश्यावृत्ति के फलते-फूलते व्यवसाय का संकेत देते हैं। ऐसी गतिविधियों की सेवायें देने वाली साइटों पर लड़कियों और महिलाओं का सक्रिय पंजीकरण चिंताजनक है, और हमें ज्ञात हुआ है कि ऐसी एस्कॉर्ट सेवायें अक्सर पांच सितारा होटलों में ग्राहकों को सेवा प्रदान करती हैं। यह प्रवर्तन और विनियमन पर गंभीर प्रश्न उठाता है। इस तरह के घटनाक्रम यह महत्वपूर्ण चिंता पैदा करते हैं कि क्या उचित निगरानी तंत्र मौजूद है और क्या ऐसे उद्देश्यों के लिए डिजिटल मंचों के दुरुपयोग को रोकने और शिलांग को 'यौन शहर' के रूप में प्रचारित किसे जाने की संभावना को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई शुरू की गयी है।"वीपीपी राज्य महिला शाखा ने इस बात पर स्पष्टीकरण मांगा कि क्या महिला आयोग ऐसे ऑनलाइन विज्ञापनों से अवगत है और इस समस्या के समाधान के लिए अब तक क्या कदम उठाये गये हैं। इसने यह भी पूछा कि क्या इन मंचों पर कथित रूप से शामिल या पंजीकृत महिलाओं और लड़कियों के आंकड़े संकलित किये गये हैं।वीपीपी की महिला शाखा ने मांग की है कि महिला आयोग ऐसी ऑनलाइन सामग्री की पहचान करने, निगरानी करने और उसे हटाने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों और संबंधित डिजिटल मंचों के साथ तत्काल समन्वय करे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित