बीकानेर , जुलाई 10 -- केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल और राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी राजस्थान में बीकानेर में 11 जुलाई को आयोजित होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान (बीकानेर संभाग) के नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
होटल फेडरेशन आफ राजस्थान के बीकानेर संभाग के संरक्षक गोपाल अग्रवाल ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों को बताया कि समारोह में राजस्थान के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास, बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी, खाजूवाला विधायक डा विश्वनाथ मेघवाल श्रीडूंगरगढ़ के विधायक ताराचंद सारस्वत, पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
श्री अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन बीकानेर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नयी पहचान दिलाने और उसे विवाह उद्योग के केंद्र क रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य बीकानेर को प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना होटल एवं आतिथ्य उद्योग को नयी गति प्रदान करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित