मेक्सिको सिटी , जुलाई 06 -- जूड बेलिंगहैम के दो गोल और हैरी केन के पेनल्टी स्पॉट से किए गए एक गोल की बदौलत इंग्लैंड ने सह मेजबान मेक्सिको को 3-2 से हराकर फीफा विश्वकप 2026 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

एज़्टेका स्टेडियम में सोमवार को खेले गये इस मुकाबले में इंग्लैंड के लिए बेलिंगहम ने मैच में पहला गोल 36वें मिनट और दूसरा 38वें मिनट में दागा। हैरी केन ने (60वें) मिनट गोल किये। वहीं मेक्सिको के लिए जूलियन क्विनोन्स ने 42वें मिनट तथा आर जिमेनेज ने 69वें मिनट में गोल किये।

मैच की शुरुआत में बेलिंगहम के पहले हाफ में किए गए दो गोल से इंग्लैंड को 2-0 की बढ़त मिली। जूलियन क्विनोन्स ने इस अंतर को कम किया, लेकिन दूसरे हाफ में हैरी केन के पेनल्टी गोल ने इंग्लैंड को थोड़ी राहत दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित