आइची नागोया , सितम्बर 24 -- अरविंद सिंह, कुलविंदर सिंह, नवदीप सिंह और जाकर खान की भारतीय टीम मेंस क्वाड्रपल स्कल्स फाइनल ए में 5:52.17 समय के साथ पांचवें स्थान पर रही।
पार्वती और प्रसन्ना ने मिक्स्ड कयाक डबल्स 500 मीटर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कियाभारत की पार्वती गीता और प्रसन्ना कुमार ने अपनी हीट में 1:52.676 समय लेकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।अब यह भारतीय जोड़ी मेडल तय करने वाले फाइनल में जगह बनाने के लिए सेमीफाइनल में मुकाबला करेगी।
बलराज पंवार मेंस सिंगल स्कल्स फाइनल में चौथे स्थान पर रहेबलराज पंवार मेंस सिंगल स्कल्स फ़ाइनल में मेडल जीतने से बहुत कम अंतर से चूक गए और 6:54.80 समय के साथ चौथे स्थान पर रहे।
हर्षवर्धन शक्तावत कयाक सिंगल्स 500 मीटर फाइनल में डायरेक्ट एंट्री से चूक गएभारत के हर्षवर्धन शक्तावत ने मेंस कयाक सिंगल्स 500 मीटर हीट में 1:55.140 समय के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। क्योंकि केवल टॉप तीन खिलाड़ी ही सीधे फाइनल में पहुंचते हैं, इसलिए शक्तावत अब शनिवार को सेमीफाइनल में हिस्सा लेंगे।
मेंस डबल्स 500 मीटर रेस में राजू रावत और ज्ञानेश्वर सिंह फिलेम अंतिम स्थान पर रहेराजू रावत और ज्ञानेश्वर सिंह फिलेम मेंस कैनो डबल्स 500 मीटर फाइनल में 1:56.121 के समय के साथ आखिरी स्थान पर रहे।
वूमेंस 'फोर' फाइनल में छठे स्थान पर रहा भारतभारत की गुरबानी कौर, पूनम, टेंडेंथोई देवी हाओबिजम और अलीना एंटो ने वूमेंस 'फोर' फाइनल में 6:55.32 समय के साथ छठा स्थान हासिल किया। चीन ने 6:34.87 समय के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि उज्बेकिस्तान को सिल्वर और वियतनाम को ब्रॉन्ज मेडल मिला।
भारत की वूमेंस कयाक डबल्स जोड़ी फाइनल में जगह नहीं बना पाईभारत की फेरेम्बम सोनिया देवी और पार्वती गीता वूमेंस कयाक डबल्स 500 मीटर सेमीफाइनल में 2:01.020 समय के साथ पांचवें स्थान पर रहीं और फाइनल में नहीं पहुंच पाईं, क्योंकि केवल शीर्ष तीन टीमें ही आगे बढ़ती हैं।
मेघा प्रदीप वूमेंस कैनो सिंगल 200 मीटर इवेंट से हुईं बाहरभारत की मेघा प्रदीप वूमेंस कैनो सिंगल 200 मीटर इवेंट के सेमीफ़ाइनल में 51.093 सेकेंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रहीं और बाहर हो गईं। सिर्फ टॉप तीन खिलाड़ी ही फाइनल में जगह बना पाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित