रायसेन , जुलाई 16 -- मध्यप्रदेश में मूंग समर्थन मूल्य पर खरीदी को लेकर किसानों की समस्याओं के बीच होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है। पोस्टर में सांसद की तस्वीर के साथ उन्हें 'गुमशुदा' बताया गया है।
होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र में रायसेन जिले की उदयपुरा विधानसभा भी शामिल है। वायरल पोस्ट में लिखा गया है कि मूंग खरीदी के मुद्दे पर सांसद लापता हैं और उन्हें ढूंढने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा।
यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से साझा की जा रही है और किसानों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। मूंग समर्थन मूल्य पर खरीदी को लेकर किसानों की नाराजगी के बीच वायरल हुए इस पोस्टर ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल पैदा कर दी है। हालांकि, वायरल पोस्ट की प्रामाणिकता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही इस संबंध में सांसद दर्शन सिंह चौधरी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित