, May 15 -- सिलहट , 15 मई (वार्ता बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने शुक्रवार को अपने संन्यास से वापसी कर एकदिवसीय क्रिकेट में फिर से लौटने की संभावना से इनकार कर दिया। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के बड़े अधिकारियों ने उनसे अपने एकदिवसीय से संन्यास के फैसले पर फिर से सोचने और दक्षिण अफ्रीका में होने वाले एकदिवसीय आईसीसी विश्व कप 2027 के लिए वापसी करने की रिक्वेस्ट की थी। मुशफिकुर ने माना कि उन्हें ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उनकी फिर से वनडे खेलने की कोई इच्छा नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित