बैतूल , मार्च 06 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई नगर स्थित शासकीय महाविद्यालय में छात्राओं के लिए 5 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से नए गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा।
लंबे समय से छात्राओं द्वारा की जा रही मांग को ध्यान में रखते हुए इस निर्माण कार्य के लिए राशि स्वीकृत की गई है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्रीय विधायक चंद्रशेखर देशमुख की पहल पर यह राशि स्वीकृत हुई है। छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। मुलताई सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्राएं पढ़ाई के लिए कॉलेज आती हैं, लेकिन छात्रावास की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें आवागमन और ठहरने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित