बैतूल , अक्टूबर 10 -- मध्य प्रदेश में बैतूल जिले के मुलताई थाने के अंतर्गत आने वाली मासोद चौकी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने रोहना गांव के जंगल में नदी किनारे चल रहे अवैध कच्ची शराब के अड्डे पर दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 5,000 लीटर महुआ लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया, जिसकी अनुमानित कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से कच्ची शराब बनाए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि शुक्रवार को रोहना गांव के सुनसान जंगल में नदी किनारे अवैध शराब की भट्टियां संचालित हो रही हैं, जहां बड़े पैमाने पर देसी शराब तैयार की जा रही है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत एक विशेष दल का गठन किया और मौके पर पहुंचकर छापा मारा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित