नयी दिल्ली , मार्च 23 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय क्षय रोग, तपेदिक, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता की सराहना की है। राष्ट्रपति ने सोमवार को अपने संदेश में कहा, "मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई कि क्षय रोग से उत्पन्न वैश्विक चुनौती के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए 24 मार्च को 'विश्व क्षय रोग दिवस' मनाया जा रहा है।" उन्होंने कहा कि तपेदिक आज भी एक गंभीर जन स्वास्थ्य चुनौती बना हुआ है, जिससे विश्व में लाखों लोग प्रभावित हैं।

भारत में टीबी मुक्त भारत अभियान ने इसके शीघ्र निदान को बढ़ावा देने, नि:शुल्क उपचार सुनिश्चित करने, पोषण संबंधी सहायता सुदृढ़ करने और रोगी देखभाल सुधार में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि यह सभी के साझा संकल्पों और राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की शक्ति को रेखांकित करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित