जगदलपुर , अक्टूबर 22 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के शुक्रवार को प्रस्तावित बस्तर दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वीवीआईपी सुरक्षा के मद्देनजर जगदलपुर एयरपोर्ट, सिरहासार भवन और मां दंतेश्वरी मंदिर क्षेत्र को 'नो ड्रोन फ्लाइंग जोन' घोषित किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार, मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर से 25 किलोमीटर की परिधि में कल सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक किसी भी प्रकार के ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित