देहरादून , जून 12 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार मध्याह्न देहरादून पहुंचने पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती मुर्मू शनिवार सुबह यहां आईएमए में पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित