नयी दिल्ली , अक्टूबर 30 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शनिवार से महाराष्ट्र और हरियाणा की दो दिन की यात्रा पर रहेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रपति महाराष्ट्र के नासिक में सिंहस्थ महाकुंभ के ध्वज स्तंभ पूजन, ध्वज पूजन और ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति हरियाणा के कुरुक्षेत्र में राज्य गठन के 60 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हीरक जयंती समारोह में हिस्सा लेंगी।
श्रीमती मुर्मु शनिवार को नासिक में सिंहस्थ महाकुंभ के धार्मिक समारोह में शामिल होने के साथ एक सार्वजनिक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगी।
इसके बाद रविवार को वह कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगी। इसी दिन वह गुरुकुल, कुरुक्षेत्र में स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान की शताब्दी के अवसर पर आयोजित वार्षिक समारोह में भी शामिल होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित