नई दिल्ली , सितम्बर 20 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार से तीन दिन की गुजरात यात्रा पर रहेंगी।
राष्ट्रपति सचिवालय ने रविवार को बताया कि इस दौरान वह 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह और महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा के 75वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति मंगलवार को एकता नगर, केवड़िया में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के प्रस्तुति समारोह में शामिल होंगी।
बुधवार को वह वडोदरा में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा के 75वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
इसी दिन राष्ट्रपति ब्रह्माकुमारीज के अभियान 'स्पिरिचुअल अवेकनिंग फॉर वर्ल्ड रिन्यूअल' की शुरुआत करेंगी और वडोदरा में 'ग्लोबल स्पिरिचुअल पैलेस' रिट्रीट सेंटर का उद्घाटन करेंगी।
वह ब्रह्माकुमारीज नडियाद के अभियान 'यूथ फॉर विकसित भारत: अवेकनिंग इनर स्ट्रेंथ फॉर नेशन बिल्डिंग' की भी वर्चुअल माध्यम से शुरुआत करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित