मुरैना , अप्रैल 08 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में आज बुधवार तड़के अवैध रेत परिवहन रोकने की कार्रवाई के दौरान रेत माफिया ने एक वन रक्षक को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार वन विभाग को दिमनी थाना क्षेत्र में रेत माफिया द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से अवैध रेत परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर आज तड़के वन विभाग की टीम कार्रवाई के लिए रवाना हुई। ग्राम रानपुर तिराहे पर टीम ने एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया, तभी चालक विनोद कोरी ने वाहन चढ़ाकर हमला कर दिया। इस घटना में वन रक्षक हरकेश गुर्जर की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित