मुरैना , सितंबर 19 -- मध्यप्रदेश के मुरैना में वीआईपी रोड पर शनिवार को दो कारों की भिडंत में तीन युवक घायल हो गए।बताया गया है कि भिड़ंत इतनी भीषण थी कि एक कार बीच मार्ग पर पलट गई। घायलों को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया।
पुलिस हादसे की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मार्ग की सड़क नगर निगम की लापरवाही के कारण बदहाल हैं ओर जगह जगह गहरे गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित