मुरैना , मार्च 05 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में आज पुलिस की होली उमंग और उत्साह के साथ मनाई गई।

होली का मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में आयोजित किया गया, जहां सभी पुलिसकर्मी और अधिकारी एकत्रित हुए। सबसे पहले अधिकारी और पुलिसकर्मी पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ को होली खेलने का निमंत्रण देने उनके बंगले पहुंचे। पुलिस अधीक्षक जैसे ही पुलिस लाइन में आए तो सभी ने उन्हें रंग गुलाल लगाया ओर होली के गीतों पर सभी ने जमकर डांस किया।

बताया गया कि नगरनिगम से दमकल की गाड़ी बुलवाई गई और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह डावर ने लेजम की पिचकारी बनाकर सभी को पानी की फुहार छोड़ कर तरबतर कर दिया।

पुलिस की होली आमजन की होली के दूसरे दिन मनाने की परम्परा है। होली के दिन सभी पुलिसकर्मी और अधिकारी होली शांतिपूर्वक आयोजित हो, इसलिए ड्यूटी पर तैनात रहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित