मुरैना , मार्च 24 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की स्टेशन रोड थाना पुलिस ने पांच हजार रुपए के इनामी हत्या के आरोपी को आज हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शिवप्रताप सिंह तोमर के खिलाफ जिले के सरायछोला पुलिस थाने में छह माह पूर्व हत्या का मामला दर्ज किया गया था और वह तभी से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आज उसे ग्राम नंदे का पूरा स्थित शिकारपुर फाटक के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुरैना कोतवाली सहित सरायछोला थाने में पहले से ही आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि महावीर पूरा सिसोदिया बाली गली निवासी आरोपी शिवप्रताप सिंह तोमर की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक मुरैना द्वारा पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित