मुरैना , अप्रैल 1 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान एक कार से करीब पांच लाख रुपए कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पोरसा थाना पुलिस की टीम बीती रात गश्त पर थी। इसी दौरान ग्राम जोटई रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास एक संदिग्ध कार दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने शराब को जब्त कर कार चालक सुखबीर सिंह तोमर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित