मुरैना , अप्रैल 23 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में रेत और पत्थर के अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चिन्नौनी थाना पुलिस ने गिट्टी से भरे तीन डंपरों को जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर ग्राम ब्रिजगढ़ी के समीप चेकिंग के दौरान तीन डंपरों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें अवैध रूप से गिट्टी भरी पाई गई। चालकों से वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे प्रस्तुत नहीं कर सके।
पुलिस ने तीनों डंपरों को मौके पर जब्त कर लिया और संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जब्त वाहनों की कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए मामले की सूचना खनिज विभाग को भेज दी है, जहां से डंपरों के राजसात किए जाने की प्रक्रिया की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित