मुरैना , अक्टूबर 16 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शुक्रवार को मुरैना आगमन पर एसएएफ ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा पुष्पमालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद थे। हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों और संगठनों ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जिले के प्रभारी एवं राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंसाना, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, विधायक सरला रावत, महापौर शारदा सोलंकी, मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. सुदाम खाड़े, चंबल संभागायुक्त मनोज खत्री, कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा और भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाह सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित