मुरैना , सितंबर 03 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक जून से तीन सितंबर 2026 तक 405 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि में हुई 872.3 मिलीमीटर औसत वर्षा से 467.3 मिलीमीटर कम है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार गुरुवार को जिले में औसतन 7.7 मिलीमीटर वर्षा हुई। तहसीलवार पोरसा में 30, मुरैना और कैलारस में पांच-पांच, सबलगढ़ में चार तथा अंबाह में दो मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। जौरा में वर्षा नहीं हुई।
एक जून से तीन सितंबर तक सबसे अधिक 532 मिलीमीटर वर्षा जौरा में दर्ज की गई। इसके अलावा पोरसा में 489, कैलारस में 440, सबलगढ़ में 397.5, मुरैना में 376 तथा अंबाह में सबसे कम 194.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले की सामान्य औसत वार्षिक वर्षा 706.9 मिलीमीटर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित