मुरैना , जून 19 -- मध्य प्रदेश के मुरैना जिला अस्पताल में गुस्साई नर्स का मरीज के अटेंडर (सहायक) को ग्लूकोज की बोतल फेंककर मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को मरीज के अटेंडर पर वह सिर्फ इस बात पर तमातमा उठी कि उसने पूछ लिया कि आपने अभी तक बोतल क्यों नहीं बदला है। इसी बात पर अस्पताल में तैनात नर्स तमतमा गई। मरीज के अटेंडर को उसने बोतल फेंककर मार दी है। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
अस्पताल के सिविल सर्जन गजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि नर्स ओर अटेंडर की उन्हें शिकायतें मिली हैं जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित