मुरैना , अप्रैल 18 -- मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के पोरसा कस्बे में एक खाली प्लॉट में मजदूर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कोकसिंह जाटव के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक मुंबई में मजदूरी करता था और 12 अप्रैल को ही अपने घर पोरसा लौटा था। आज सुबह उसका शव उसके मकान के सामने खाली पड़े प्लॉट में मिला।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक नशे का आदी था और दो दिन पहले उसने शराब के नशे में अपनी पत्नी नारायणी के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी ने मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान की। पुलिस ने बताया कि मृत्यु के कारणों की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित