मुरैना , अप्रैल 16 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026 से सैनिक स्कूल की शुरुआत हो गई है। रक्षा मंत्रालय और एक निजी शिक्षण संस्था के बीच हुए करार के तहत यह पहल शुरू की गई है।

निजी शिक्षण संस्था टीएसएस स्कूल के संचालक सोनू सिकरवार और रक्षा मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने बताया कि स्कूल भवन और हॉस्टल तैयार हो चुके हैं। छात्र संख्या के अनुसार रक्षा मंत्रालय द्वारा शिक्षकों की जल्द पदस्थापना की जाएगी।

बताया गया कि यह संचालन पीपीपी मोड के तहत किया जा रहा है। इस सत्र के लिए 80 सीटें निर्धारित की गई थीं, जो पूरी तरह भर चुकी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित