मुरैना , जून 19 -- मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के पहाड़गढ़ क्षेत्र में कूनो नेशनल पार्क से निकला एक चीता दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कूनो नेशनल पार्क से गुरुवार को निकले चीते ने एक आदिवासी की दो पालतू बकरियों काे अपना शिकार बनाया है।

मुरैना के वन मण्डलाधिकारी हरिश्चंद्र बघेल ने आज चीते के पहाड़गढ़ विकास खंड के ग्राम जडेरू में होने की पुष्टि करते हुए कहा कि कूनो पार्क की ट्रेकिंग टीम चीते का पीछा करते हुए उसकी हर गति विधि पर नजर रख रही है।

बताया गया है कि कलिया आदिवासी की दो पालतू बकरियों का चीते ने शिकार भी किया है।चीते की क्षेत्र में आमद के बाद ग्रीन दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं।

ग्रामीण एहतियात के तौर पर बच्चों को बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि चीता स्वत ही वापिस कूनो पार्क पहुंच जाएगा।सूत्रों ने बताया कि अगर चीता किसी पालतू जानवर का शिकार करता है तो नियमानुसार उसे मुआवजा दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित