मुरादाबाद, मई 30 -- उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में तैनात टीटीई स्टाफ की मुस्तैदी और मानवीय संवेदना के चलते दो लापता नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। दिल्ली के मधु विहार थाने से पिछले दो दिनों से लापता ये दोनों किशोरियां आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या एक्सप्रेस के जरिए कहीं दूर जाने की फिराक में थीं, जिन्हें समय रहते पहचान लिया गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने शनिवार को घटना की जानकारी साझा करते हुए बताया कि 30 मई को गाड़ी संख्या 15622 (आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या एक्सप्रेस) में शाहजहांपुर हेडक्वार्टर के टीटीई राजेश कुमार सिंह, सचिन कुमार और वीरेन्द्र कुमार मौर्या टिकट चेकिंग की ड्यूटी पर तैनात थे। कोच संख्या एस-6 में चेकिंग के दौरान उन्होंने बर्थ संख्या 73 पर दो नाबालिग बालिकाओं, नेहा (16) और साहिमा (16) को गुमसुम बैठे देखा। उनके पास यात्रा का कोई टिकट नहीं था। संदेह होने पर जब टीटीई स्टाफ ने उनसे पूछताछ की, तो वे संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित