मुरादाबाद , सितंबर 19 -- उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल स्थित मानांवाला (एमओडब्ल्यू) स्टेशन के जालंधर-अमृतसर सेक्शन पर लोंगर लूप से संबंधित अतिरिक्त एवं परिवर्तन कार्यों के चलते 21 से 27 सितंबर तक सात दिन का प्री-एनआई और एनआई ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरने वाली 18 रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इनमें निरस्त, आंशिक रूप से निरस्त, मार्ग परिवर्तित तथा री-शेड्यूल/रेगुलेट की जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे के अनुसार 21 से 25 सितंबर तक प्री-एनआई कार्य तथा 26 और 27 सितंबर को एनआई कार्य किया जाएगा। अंतिम कमीशनिंग 27 सितंबर को की जाएगी।

उन्होने बताया कि 12054 अमृतसर-हरिद्वार एक्सप्रेस और 12053 हरिद्वार-अमृतसर एक्सप्रेस 26 और 27 सितंबर को निरस्त रहेगी वहीं 05736 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 23 सितंबर को जालंधर सिटी में समाप्त होगी। 05735 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस 25 सितंबर को जालंधर सिटी से ही रवाना होगी।

इसके अलावा 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस 27 सितंबर को अमृतसर-तरनतारन-ब्यास मार्ग से चलेगी। 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस 20, 21 और 24 सितंबर को ब्यास-तरनतारन-अमृतसर मार्ग से चलेगी। 14673/14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 20, 21 और 24 सितंबर को ब्यास-तरनतारन-अमृतसर मार्ग से चलेगी। 12317 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस 20 सितंबर को ब्यास-तरनतारन-अमृतसर मार्ग से चलेगी। 14664 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 24 सितंबर को अमृतसर-तरनतारन-ब्यास मार्ग से चलेगी। 15135 छपरा-अमृतसर एक्सप्रेस 25 सितंबर को अमृतसर-तरनतारन-ब्यास मार्ग से चलेगी। 14615 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस 26 सितंबर को अमृतसर-तरनतारन-ब्यास मार्ग से चलेगी।

उन्होने बताया कि 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस 21 सितंबर को 40 मिनट रेगुलेट की जाएगी। 15016 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस 22 सितंबर को 30 मिनट रेगुलेट होगी। 14627 सहरसा-छियाकी एक्सप्रेस 21 सितंबर को 30 मिनट रेगुलेट होगी।

14650/14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 23 और 24 सितंबर को 45 मिनट तथा 26 और 27 सितंबर को 150 मिनट री-शेड्यूल होगी। 14623 वाराणसी-छियाकी एक्सप्रेस 21 और 24 सितंबर को 180 मिनट री-शेड्यूल तथा 30 मिनट रेगुलेट होगी, जिससे कुल 210 मिनट का विलंब होगा। 14624 छियाकी-वाराणसी एक्सप्रेस 27 सितंबर को 60 मिनट री-शेड्यूल तथा 25 मिनट रेगुलेट होगी, जिससे कुल 85 मिनट का विलंब होगा। 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस 27 सितंबर को 120 मिनट री-शेड्यूल होगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि प्रभावित तिथियों में यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित