मुम्बई , मार्च 29 -- मुम्बई इंडियंस (एमआई) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद हार्दिक ने कहा कि ट्रैक अच्छा दिख रहा है और आमतौर पर मिलने वाली पिचों की तुलना में अधिक घास नजर आ रही है इसलिए वह देखना चाहते हैं कि विकेट कैसा बर्ताव करती है। हार्दिक ने कहा कि उनकी टीम को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिला है और वह सीज़न की शुरुआत करने के लिए उत्सुक हैं। हार्दिक ने कहा कि उनकी टीम में कप्तानों की कमी नहीं है। हार्दिक ने कहा कि जसप्रीत बुमराह खेल रहे हैं, उनकी टीम में छह गेंदबाज और पांच बल्लेबाज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित