चंडीगढ़ , अक्टूबर 19 -- हरियाणा के बागवानी विभाग की ओर से झज्जर जिले के मुनीमपुर स्थित पुष्पकृषि एवं बीज उत्पादन प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता केंद्र में किसानों के लिए पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 26 से 30 अक्टूबर, 2026 तक चलेगा। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित