चंडीगढ़ , अगस्त 31 -- हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सहकारिता, पर्यटन एवं विरासत मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने झज्जर जिले के मुनीमपुर गांव में गौ रक्षकों की मौत की दुखद घटना पर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित