महासमुंद , अगस्त 16 -- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर मुडमार बांध में नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई है।

पुलिस से रविवार को मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शहर के वार्ड क्रमांक 26 क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर (35) के रूप में हुई है। प्रणय 15 अगस्त की दोपहर अपने पांच दोस्तों के साथ मुडमार बांध घूमने गया था। इसी दौरान वह बांध में नहाने उतरा और गहरे पानी में जाने से डूब गया।

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। बाद में उसका शव पानी से बाहर निकाला गया।

कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित