भरतपुर , मई 08 -- राजस्थान में भरतपुर के नदबई में शुक्रवार को आभूषण की दुकान में चोरी के मामले में फ़रार इनामी बदमाश डीग जिले के कामां थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में गम्भीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि चोरी के आरोपी डालचंद पर गुरुवार को रेंज आईजी की तरफ से 40 हजार के इनाम की घोषणा की गई थी। मुठभेड़ में डालचंद पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित