मुजफ्फरपुर , मार्च 27 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गंगा-जमुनी तहजीब की अद्भुत मिसाल देखने को मिली, जहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रामनवमी शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। रामनवमी शोभायात्रा के दौरान जब भगवान श्री राम की प्रतिमा छाता बाजार पहुंची, वहां हिंदू-मुस्लिम एकता का अनोखा संगम देखने को मिला।मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शोभायात्रा में शामिल राम भक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और पूरे उत्साह के साथ "जय श्री राम" के नारे भी लगाए। इस दौरान माहौल पूरी तरह से भक्तिमय और सौहार्दपूर्ण बना रहा। दोनों समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे का अभिवादन कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
मौके पर मौजूद इम्तियाज अहमद ने कहा कि प्रभु श्री राम केवल हिंदू समुदाय के ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि हर देशवासी को प्रभु श्री राम के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलना चाहिए, जिससे समाज में शांति और सद्भाव बना रहे। इस पहल ने शहर में आपसी एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की, जिसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित