मुजफ्फरपुर , मार्च 14 -- वैशाली जिले की जीविका से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सम्पन्न बनाने के उद्देश्य से "मधुमक्खी पालन से समृद्धि की ओर" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मधुग्राम महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने किया।

वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ जीविका के राज्य परियोजना प्रबंधक (गैर कृषि) श्री समीर कुमार, डीपीएम जीविका मुजफ्फरपुर श्रीमती अनीशा, डीपीएम वैशाली श्रीमती वंदना कुमारी, डाबर के प्रतिनिधि श्री अजय कुमार तथा मधुग्राम से जुड़ी जीविका दीदियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित