मुजफ्फरपुर , अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थान क्षेत्र में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी की संदिग्ध स्थिति मौत हो गई है।

इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से आरोपी की पहचान की थी। पुलिस जब आरोपी का पता करने उसके घर पहुंची तो पता चला कि उसकी मौत पहले ही हो चुकी है।

सिटी पुलिस अधीक्षक (एसपी) मोहिबुल्लाह अंसारी ने कहा कि शुक्रवार को पीड़िता की मां के बयान पर पुलिस ने 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया था। इनकी निशानदेही पर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान पता चला की आरोपी कच्ची-पक्की थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर निवासी नवीन कुमार की मौत हो चुकी है। परिजन और पड़ोसी मौत की वजह हार्ट अटैक बता रहे हैं। पुलिस फिलहाल इस मौत की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित