रायपुर , जुलाई 07 -- छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के सभी विभागों के सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक लेकर विभागीय योजनाओं और महत्वपूर्ण कार्यों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों में बैकलॉग के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों से कहा कि वे अपने-अपने विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान ई-ऑफिस, लोक सेवा गारंटी, नियद नेल्लानार डैशबोर्ड, सुघ्घर छत्तीसगढ़, पीएम प्रगति पोर्टल, ई-प्रगति सीजी स्टेट पोर्टल, डी-रेगुलेशन ई-गजट, सेवा सेतु, ग्रामीण विकास विभाग की योजनाएं तथा पीएम सूर्य घर बिजली योजना सहित विभिन्न प्रमुख योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।

मुख्य सचिव ने शासन की प्राथमिकता वाले परियोजनाओं से जुड़े भू-अर्जन प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, अपर मुख्य सचिव ऋर्चा शर्मा, प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, प्रमुख सचिव शहला निगार, सचिव मुकेश कुमार बंसल, सचिव राहुल भगत, सचिव नेहा चम्पावत, सचिव रजत कुमार, सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव अविनाश चम्पावत, सचिव एस. प्रकाश, सचिव आर. शंगीता, सचिव बसवराजु एस., सचिव शम्मी आबिदी, सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुल हक, सचिव भुवनेश यादव सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित