भरतपुर , अक्टूबर 04 -- राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने रविवार को भरतपुर दौरे के दौरान साइबर थाने का निरीक्षण करते हुए थाने की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि श्री श्रीनिवास ने आमजन को साइबर ठगी से राहत दिलाने के मद्देनजर थाने में आने वाले परिवादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और अपराधियों के खिलाफ की जा रही कानूनी कार्रवाई की समीक्षा की और रेंज के उप महानिरीक्षक प्रीति चंद्रा और साइबर थाना प्रभारी से क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी भी ली।

इससे पहले सर्किट हाउस पहुंचने पर श्री श्रीनिवास का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ जिला कलेक्टर कमर चौधरी सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट करके गर्मजोशी से स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित