, Nov. 4 -- गांजा की जब्ती में अररिया 10,573 किलोग्राम के साथ पहले स्थान पर रहा। सुपौल में 8,813 किलोग्राम और मधुबनी में 4,483 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। वहीं, हेरोइन की बरामदगी में पटना 24.1 किलोग्राम और पूर्णिया 20 किलोग्राम के साथ आगे रहे।

समीक्षा के दौरान यह भी सामने आया कि वर्ष 2025 की तुलना में 2026 में जब्त मादक पदार्थों के विनष्टिकरण की मात्रा लगभग 10.1 गुना बढ़कर 25,247 किलोग्राम हो गई है। अवैध अफीम की खेती के खिलाफ अभियान के तहत फसल वर्ष 2025-26 में 37 मामले दर्ज कर 198 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा 512.235 एकड़ में लगी अवैध अफीम की फसल नष्ट की गई। इसमें अकेले गया जी जिले में 508.755 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई।

मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए राज्य में 10 विशेष न्यायालय कार्यरत हैं। वर्ष 2021 से अगस्त 2026 तक 1,652 मामलों में 2,225 अभियुक्तों को सजा दिलाई गई है। आदतन अपराधियों के खिलाफ पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम के तहत 132 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें से तीन निरोध आदेश गृह विभाग की ओर से जारी कर तामील कराए जा चुके हैं। इसके अलावा व्यावसायिक मात्रा से जुड़े 231 मामलों में 417 अभियुक्तों की अवैध संपत्ति की वित्तीय जांच की जा रही है।

सूचनाओं के आदान-प्रदान और तस्करी के नेटवर्क पर कार्रवाई के लिए मानस पोर्टल के माध्यम से 3,718 सूचनाएं प्राप्त हुईं, जिनके आधार पर 138 प्राथमिकी दर्ज की गईं। राज्य में 27 अक्टूबर से 26 नवंबर तक नशा मुक्त बिहार अभियान 2026 चलाया जा रहा है। इसके साथ ही शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर के दायरे को नशामुक्त क्षेत्र घोषित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री स्तर पर इस अभियान की निरंतर समीक्षा करने तथा जिला स्तर पर नियमित रूप से मासिक एनकॉर्ड बैठकें आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में नशामुक्ति के लिए समर्पित वार्ड स्थापित करने, पुलिस बल को विशेष प्रशिक्षण देने और मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित