पटना , अप्रैल 02 -- बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में गुरुवार को सभी जिलों के प्रभारी सचिवों एवं प्रमंडलीय आयुक्तों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में प्रमुख तेल कंपनियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव के निर्देशानुसार सभी प्रभारी सचिवों/आयुक्तों ने 31 मार्च और 01 अप्रैल 2026 को अपने आवंटित जिलों का सघन निरीक्षण किया था, जिसकी विस्तृत रिपोर्ट आज साझा की गई।

समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि सभी जिलों में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में 'पैनिक बुकिंग' के कारण बैकलॉग की स्थिति उत्पन्न हुई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आपूर्ति सुचारू है और उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित