पटना , मार्च 17 -- बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में मंगलवार को कंप्लायंस रिडक्शन एवं डीरेगुलेशन से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समयसीमा के भीतर अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान उद्योग विभाग, जो इस कार्य के लिये नोडल विभाग है, द्वारा समग्र प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना पर एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।
उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने कंप्लायंस रिडक्शन एवं डीरेगुलेशन के विभिन्न पहलुओं, फेज 1 की प्रगति तथा फेज 2 के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों पर संक्षिप्त प्रस्तुति दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित