नैनीताल , मार्च 16 -- उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन 17 मार्च से दो दिन के नैनीताल दौर पर आयेंगे। वह प्रसिद्ध कैंची धाम में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य सचिव अपने दौरे के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य सचिव 17 मार्च को देहरादून से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 10:55 बजे केलाखान हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वह 11:30 बजे कैंची धाम पहुंचकर वहां चल रहे विकास कार्यों और परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
इसके बाद वह अपराह्न 1:30 बजे कैंची धाम से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर 2:00 बजे एवरस्ले कॉटेज (एटीआई), नैनीताल पहुंचेंगे। तदोपरांत शाम 5:00 बजे उच्च न्यायालय नैनीताल में आयोजित बैठक में प्रतिभाग करेंगे।
तत्पश्चात मुख्य सचिव जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। अगले दिन 18 मार्च को प्रातः 8:45 बजे मुख्य देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित