देहरादून, अप्रैल 07 -- उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजनैतिक दलों ने अब तक 20863 बूथ लेवल एजेंट्स की नियुक्ति कर दी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने दलों का आभार प्रकट करते हुए उनसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत बीएलए नियुक्त करने का अनुरोध किया है।

वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 89 प्रतिशत जबकि इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा 84 प्रतिशत बीएलए की नियुक्ति की जा चुकी है। प्रदेश के 13 में से 5 जनपद ऐसे हैं जहां दोनों ही दलों द्वारा शत प्रतिशत बीएलए की नियुक्ति की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में भाजपा ने 10551, कांग्रेस ने 9869, सीपीआई (एम) ने 326 और बीएसपी ने 117 बीएलए की नियुक्ति की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर. सी. पुरुषोत्तम ने बताया कि आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में मतदाता सूची के शुद्धिकरण में बीएलए की अहम भूमिका रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित