कोयंबटूर , जुलाई 31 -- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार शुक्रवार को कोयंबटूर पहुंचे, जहां तमिलनाडु के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उनका स्वागत किया।

श्री ज्ञानेश कुमार कल मुख्य अतिथि के तौर पर अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर के 30वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

वह समारोह के दौरान छात्रों, फैकल्टी सदस्यों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित