वाराणसी , सितंबर 28 -- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कचहरी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष लंबे समय से सवाल उठाता रहा है। हाल के घटनाक्रमों में चुनाव आयुक्तों के बीच मतभेदों की खबरें भी सामने आई हैं। ज्ञानेश कुमार की मनमानी की रिपोर्ट को पूरे देश ने देखा और पढ़ा। नैतिकता के आधार पर अब तक उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित