पटना , अक्टूबर 02 -- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के इस्तीफे की मांग को लेकर लोकतंत्र बचाओ आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया है।

पार्टी ने इस संबंध में गांधी जयंती पर पटना के गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में दो से आठ अक्टूबर तक देशव्यापी आंदोलन चलाने की घोषणा की।

राजद के प्रदेढ़5 प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि छह अक्टूबर को लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों सहित इंडिया महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता नई दिल्ली में चुनाव आयोग कार्यालय के सामने मार्च करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित