रांची , मार्च 03 -- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गल्फ रीजन में तेजी से बदल रहे हालात पर चिंता जाहिर की है। श्री सोरेन ने वहां रह रहे सभी झारखंडवासियों समेत देश के लोगों से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें, देश आपके साथ है। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से अनुरोध करता हूँ कि इस गंभीर परिस्थिति में जो भी भारतीय स्वयं को असुरक्षित या फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं, उन्हें सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की कृपा करें।
श्री सोरेन ने कहा कि विशेष रूप से झारखंड के जो लोग #गल्फ स्टेट के देशों में रह रहे हैं, उन सभी से मैं अपील करता हूँ कि किसी भी परेशानी में झारखंड राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्षस्टेट माइग्रेंट कंट्रोल रूम रांची के नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें - हेल्पलाइन नंबर (टोल फ्री): 1800-3456-526, हेल्पलाइन नंबर (लैंडलाइन): 0651-2480083, 0651-2481188, 0651-2480058, हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर: 9470132591, 9431336472, 9431336398, 9431336427, 9431336432श्री सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार सीएम कार्यालय रांची और रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय, झारखंड भवन, दिल्ली आपकी हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और आपके साथ खड़ी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित