रांची , अक्टूबर 07 -- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है।

विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने रूपी सोरेन के निधन पर शोक जताया है। विधानसभा अध्यक्ष श्री महतो कहा कि अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक समाचार। रूपी सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उनके निधन से झारखंड ने एक स्नेहमयी मातृशक्ति को खो दिया है। उनका जाना परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि उनके स्नेह और आत्मीयता से जुड़े सभी लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के. राजू जी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

श्री राजू एवं श्री कमलेश ने कहा कि माताजी का निधन हेमंत सोरेन एवं उनके पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस कठिन एवं दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है।

इस गहन दुःख की घड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं समस्त शोकाकुल परिवार के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना एवं गहरी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें। संदेश ऊपर वालाके राजनीतिक जगत में शोक का माहौल है।

जदयू नेता और जमशेदपूर विधायक सरयू राय ने रूपी सोरेन के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की। श्री राय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूजनीया माताजी के निधन की सूचना बेहद मर्माहत करने वाली है। उन्होंने एक सफल और सार्थक जीवन जिया तथा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार और मातृवत् स्नेह पाने वाले हजारों लोगों की विरासत छोड़ी है।

राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने रूपी सोरेन के निधन पर ने शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु और महान आदिवासी नेता दिवंगत शिबू सोरेन की धर्मपत्नी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूज्य माता रूपी सोरेन के निधन की दुःखद सूचना मिली। दिवंगत रूपी जी ने स्वर्गीय शिबू सोरेन के संघर्ष भरे जीवन में पल-पल साथ दिया और उनके योगदान को भुला नहीं जा सकता। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं पूरे सोरेन परिवार के साथ हैं। भगवान द्वारकाधीश से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस दुखद घडी में शक्ति प्रदान करें।

वहीं, लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने भी रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित