चंडीगढ़ , अगस्त 10 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को करनाल प्रवास के दौरान विधायक जगमोहन आनंद के आवास पर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने परिवार को नवजात पोती के जन्म पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और बच्ची को आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक भगवानदास कबीरपंथी, मेयर रेणु बाला गुप्ता सहित परिवार के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित