चंडीगढ़ , अप्रैल 26 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम स्थित हरियाणा विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष गोपी चंद गहलोत के निवास पर पहुंचकर उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि श्री गोपी चंद गहलोत का सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और उनका निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि श्री गहलोत ने अपने कार्यकाल के दौरान जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाई।
श्री सैनी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित